Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जियो नेटवर्क डाउन: देशभर में हजारों यूजर्स को इंटरनेट और कॉलिंग में परेशानी

    जियो नेटवर्क डाउन: देशभर में हजारों यूजर्स को इंटरनेट और कॉलिंग में परेशानी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2025Updated:June 16, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। सोमवार को देश के कई हिस्सों में रिलायंस जियो की सेवाएं बाधित रहीं। दोपहर करीब 2 बजे से हजारों यूजर्स को इंटरनेट, कॉलिंग और जियो फाइबर सेवाओं में समस्या का सामना करना पड़ा। नेटवर्क आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर 11 हजार से अधिक यूजर्स ने शिकायतें दर्ज कीं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह समस्या सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है।

    डाउनडिटेक्टर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 56% यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है। वहीं 32% यूजर्स को कॉलिंग में दिक्कत आई और 12% यूजर्स ने जियो फाइबर सेवा के बाधित होने की जानकारी दी है।

    प्रभावित क्षेत्रों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, केरल और हैदराबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं। इन शहरों के कई इलाकों में लोगों को इंटरनेट एक्सेस करने, कॉल करने और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी सेवाओं में बाधा का सामना करना पड़ा।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यूजर्स ने जियो नेटवर्क डाउन को लेकर नाराजगी जताई और मीम्स व पोस्ट के जरिए अपनी समस्याएं साझा कीं। कई यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी होने के बावजूद इतनी बड़ी तकनीकी समस्या पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी क्यों नहीं दी गई है।

    अब तक रिलायंस जियो की ओर से नेटवर्क आउटेज के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। इससे यूजर्स में असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि किसी प्रकार की तकनीकी खामी, सर्वर फेलियर या मेंटेनेंस अपडेट के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन जब तक जियो की ओर से पुष्टि नहीं होती, तब तक सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाएगा।

    यूजर्स को फिलहाल सलाह दी गई है कि वे नेटवर्क स्टेटस अपडेट पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक नेटवर्क का इस्तेमाल करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bedrock server bgmi connection to server lost problem bgmi connection to server lost problem fix bgmi server is busy bgmi server problem bgmi unable to connect server connection to server lost problem solve how to fix connection to server lost how to solve bgmi connection to server lost how to solve bgmi connection to server lost problem mcpe server minecraft earth server minecraft server my minecraft server pocket server
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.