इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र महाआर्यमन सिंधिया रविवार को प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
आज इंदौर में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की एजीएम आयोजित हो रही है। इस बैठक में महाआर्यमन सिंधिया के अध्यक्ष पद पर चुने जाने का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। दोपहर 2 बजे अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।
महाआर्यमन सिंधिया को एमपीसीए का अध्यक्ष चुने जाने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह है। इंदौर शहर में इस अवसर पर बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही साधारण सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।




