नई दिल्ली। कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया मुश्किलों में घिर गए हैं. अखिल भारत हिंदू महासभा भी रणवीर इलाहाबादिया के विरोध मे उतर आई है. उसने ऐलान किया है कि रणवीर इलाहाबादिया की जुबान काटने वालों को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
आपको बता दें कि लखनऊ में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने यूट्यूबर पर रिएक्ट करते हुए ये बात कही है. उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया को ‘सनातन विरोधी’ बताते हुए कहा कि ‘उसने सनातन के खिलाफ एक अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया है. उसकी गंदी जुबान को काटने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.’
बीते दिन यूट्यूब शो ‘India’s Got Latent’ में किए गए विवादित बयानों को लेकर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने भी तीखी प्रीतिक्रिया दी थी. उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के वीडियो पर आपत्ति जताई है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना ने जो किया, वो बेहद ही निंदनीय है और इतना गंदा है कि कह पाना भी मुश्किल है. ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए, इनको माफ़ नहीं बल्कि हृदय और मन से साफ करना चाहिए.




