मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में भाजपा की पूर्व नेत्री के बेटे शुभम गुप्ता के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में नीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है, जो शुभम गुप्ता की पत्नी शीतल का जीजा है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने शुभम गुप्ता, उसकी पत्नी शीतल, बहन खुशबू और नीरज गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके आधार पर आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।
कल क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 5 जून को गंगा दशहरा पर अर्पित करेंगे 351 फीट की भव्य चुनरी
पुलिस जांच में सामने आया कि अश्लील वीडियो नीरज गुप्ता के मोबाइल से वायरल किए गए थे। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और जिनके खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, उनके मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर आगरा की एफएसएल लैब भेजा जाएगा।
स्किन से जुड़ी इन सभी समस्याओं को ठीक कर सकता है पपीता, मिलते हैं ये फायदे
जानकारी के मुताबिक, वायरल क्लिप की संख्या 100 से अधिक हो सकती है और कई वीडियो विदेशी वेबसाइटों पर भी अपलोड हो चुके हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास ये वीडियो हैं तो उन्हें तत्काल डिलीट करें, क्योंकि इन्हें शेयर करना या फैलाना गंभीर अपराध है। इस मामले की जांच लगातार जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। मामले ने मैनपुरी जिले में सनसनी फैला दी है और पुलिस की डिजिटल फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस संवेदनशील मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।




