Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुजफ्फरपुर में मक्का कारोबारी को लूट के दौरान गोली मारी, हालत गंभीर

    मुजफ्फरपुर में मक्का कारोबारी को लूट के दौरान गोली मारी, हालत गंभीर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    मुजफ्फरपुर

    बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार की रात एक मक्का कारोबारी को लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी, जो आर-पार हो गई। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात के बाद बाइक सवार तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

    मुजफ्फरपुर में मक्का कारोबारी को लूट के दौरान गोली मारी, हालत गंभीर

    घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव के पास एनएच-28 पर हुई। घायल कारोबारी की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी दीपक शाह के रूप में हुई है। वे ताजपुर से मक्का बेचकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। जब दीपक शाह ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। खून से लथपथ दीपक सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

    लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत चोटिल, ध्रुव जुरेल ने संभाली विकेटकीपिंग, बल्लेबाज़ी को लेकर असमंजस

    दीपक शाह की पत्नी ने बताया कि उनके पति अनाज बेचकर वापस लौट रहे थे। तभी चिकनौटा के पास अपराधियों ने उन्हें रोका और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी गई और करीब 20 हजार रुपये लूट लिए गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    फिलहाल दीपक शाह की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस घटना को लूट और पूर्व से रंजिश दोनों पहलुओं से जोड़कर जांच कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.