Raigarh News : रायगढ़ जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। यह छापा शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक मकान और अन्य ठिकानों पर मारा गया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और दो कारें भी जब्त की हैं।
Read Also- CRIME NEWS: पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Raigarh News : पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से गांजे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मकान और आसपास के ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 100 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। यह गांजा अलग-अलग पैकेट में रखा गया था और तस्करी के लिए तैयार किया गया था।
Read Also- CG NEWS: लोहा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
Raigarh News : पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है, जिसमें कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसे जल्द ही उजागर किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए पुलिस सतर्क है। इस कार्रवाई को जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।




