उत्तराखंड में मॉनसून इस समय कहर बनकर बरस रहा है। कहीं मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं तो कहीं बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने 12, 13 और 14 अगस्त के लिए पूरे प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
Read Also- RBI का बड़ा कदम: T-Bills में SIP शुरू, रिटेल निवेशकों के लिए आसान निवेश का रास्ता
मौसम पूर्वानुमान और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को एहतियातन तीन दिनों के लिए, यानी 14 अगस्त तक, अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखें, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की हानि न हो।
Read Also- राष्ट्रपति पुतिन इस साल के अंत में भारत दौरे पर आएंगे, NSA अजित डोभाल ने की पुष्टि
डीएम ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। नेशनल हाइवे के ‘डेंजर जोन’ में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात हैं, ताकि मार्ग बाधित होने की स्थिति में तुरंत खोलने की कार्रवाई हो सके। साथ ही, नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है और किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।




