रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। सबसे अधिक वर्षा बीजापुर जिले के भोपालपटनम में 5 सेंटीमीटर दर्ज की गई। वहीं तखतपुर, कोटा, सन्ना, दंतेवाड़ा, नया बाराद्वार और राजनांदगांव में 4 सेंटीमीटर, लोरमी में 3 सेंटीमीटर और कुंडा, सकरी, रतनपुर, पेंड्रा, गंडई, मोहला, पत्थलगांव, नवागढ़ सहित कई स्थानों पर 2 से 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की वर्षा हुई है।
Read Also- 18 सितंबर से रायपुर-राजिम के बीच दौड़ेगी मेमू ट्रेन, मुख्यमंत्री साय दिखाएंगे हरी झंडी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना भी जताई गई है। बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की स्थिति भी बन सकती है।
Read Also- मरीज की मौत पर सुयश हॉस्पिटल लापरवाह करार, उपभोक्ता फोरम ने दिया 16 लाख से अधिक मुआवजे का आदेश
राजधानी रायपुर का हाल
राजधानी रायपुर में आज आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।




