MP Breaking News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी से इंसानियत के साथ-साथ मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नर्मदा नदी किनारे शंकर घाट में एक थैले में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है, नवजात को लेकर इलाके में कई तरह की बातें हो रही हैं।
Read Also- भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने किया हमला
MP Breaking News: बताया जा रहा है कि नवजात शिशु के शव की थैली मछली पकड़ने वाले मछुआरे के जाल में फंस गई। जिसे बाहर निकाला तो देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। थैली के अंदर नवजात का शव था। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
Read Also- भोले बाबा पर जमकर बरसीं मायावती, कहा- खुद बदलें अपनी तकदीर, बाबाओं के पाखंड में न फंसें
MP Breaking News: पुलिस ने फ़िलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा रहा। इलाके के लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।




