भोपाल। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आया है। कुल 14 लाख 80 हजार सदस्यता आवेदनों में से केवल 30 प्रतिशत ही मान्य पाए गए हैं, जबकि करीब साढ़े चार लाख सदस्यों को अस्वीकार कर दिया गया है।
कुल सदस्यताओं में से लगभग 5 लाख को प्रारंभिक जांच में सही माना गया है। इनमें 4.5 लाख वोटों को निरस्त घोषित किया गया, वहीं 5 लाख वोटों को होल्ड पर रखा गया है। होल्ड श्रेणी के सदस्यों को अपनी सदस्यता को मान्य कराने के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
सदस्यता स्क्रूटनी प्रक्रिया 9 से 19 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले प्रदेश अध्यक्ष के शीर्ष तीन दावेदारों का चयन दिल्ली में इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
