मुंगेली। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई। जरहागांव थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर और अफीम की तस्करी कर रहे चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनसे कुल 3,63,225 रुपए की अवैध सामग्री जब्त की गई।
मुख्यमंत्री ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारंभ
पुलिस के अनुसार, आरोपित दो मोटरसाइकिलों में सवार होकर बिलासपुर से मुंगेली की ओर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम छतौना के पास घेराबंदी कर दोनों बाइकों को रोका। तलाशी में 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर (मूल्य ₹77,805) और 26.42 ग्राम अफीम (मूल्य ₹26,420) बरामद हुई। साथ ही तीन मोबाइल फोन (मूल्य ₹1,04,000) और दो मोटरसाइकिलें (मूल्य ₹1,40,000) जब्त की गईं।
बिलासपुर में करंट लगने से दो मासूमों की मौत, गर्मी की छुट्टियों में आए थे ननिहाल
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक देवांगन (20), मयंक साहू (19), राजकुमार देवांगन (24) और साहिल ठाकुर (21) शामिल हैं। सभी आरोपी मुंगेली शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना जरहागांव में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21, 22 और 18 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई ऑपरेशन बाज के तहत जारी कठोर कदमों का हिस्सा है, जो आगे भी जारी रहेगा।




