Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ऑनलाइन सट्टे का नया गढ़: ‘शिवा एप’ ने रचा महादेव बुक जैसा जाल, पुलिस की दबिश से खुला राज, नागपुर से 6 गिरफ्तार

    ऑनलाइन सट्टे का नया गढ़: ‘शिवा एप’ ने रचा महादेव बुक जैसा जाल, पुलिस की दबिश से खुला राज, नागपुर से 6 गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 11, 2025 दुर्ग संभाग No Comments4 Mins Read
    ऑनलाइन सट्टे का नया गढ़: ‘शिवा एप’ ने रचा महादेव बुक जैसा जाल

    खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। ‘महादेव बुक’ के बाद अब ‘शिवा एप’ नाम का नया एप सामने आया है, जिसके जरिए करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले की पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए नागपुर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

    दुर्ग और नागपुर से हुआ संचालन, लिंक दुबई तक
    पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह एप दुर्ग और नागपुर से संचालित हो रहा था। इसके तार दुबई से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। मुख्य सरगना दुर्ग जिले का निवासी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

    Read Also-  नक्सलवाद को करारा झटका: नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने हथियार डाले, मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

    महादेव बुक का नया वर्जन शिवा एप
    जांच के दौरान यह सामने आया है कि ‘शिवा एप’ उसी सर्वर और सोर्स कोड पर आधारित है, जिस पर महादेव बुक और अन्य प्रतिबंधित सट्टा एप्स चलते थे। पुलिस के मुताबिक, जब महादेव बुक पर कार्रवाई होती है, तो उसी तर्ज पर नया एप तैयार कर लिया जाता है। नाम, लोगो और लेआउट बदलकर नए एप को बाजार में उतारा जाता है, जबकि संचालन का तरीका वही रहता है।

    एक साथ कई एप: सबका स्रोत एक
    पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ‘महादेव बुक’, ‘शिवा बुक’, ‘लोटस’, ‘शिवनाथ’ और ‘अन्ना रेड्डी’ जैसे एप एक ही सर्वर से संचालित होते हैं। ये सभी एक ही कोडबेस पर काम करते हैं, जिससे एप्स को क्लोन करना बेहद आसान हो जाता है।

    Read Also-  IFS अधिकारी अरुण प्रसाद का इस्तीफा केंद्र सरकार ने किया मंजूर

    नगद, मोबाइल, डेटा समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    • ₹50,000 नगद
    • ₹2.28 लाख बैंक खातों में
    • 25 मोबाइल फोन
    • 2 लैपटॉप
    • 26 एटीएम कार्ड
    • 19 बैंक पासबुक
    • 14 चेकबुक
    • 8 आधार कार्ड
    • पासपोर्ट
    • सट्टेबाजी से संबंधित रजिस्टर और दस्तावेज

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी UPI और बैंक खातों के जरिए 20 करोड़ से अधिक का लेन-देन कर चुके हैं।

    सट्टे का संचालन नागपुर के किराए के फ्लैट से
    यह नेटवर्क नागपुर के एक फ्लैट से संचालित किया जा रहा था, जिसे आरोपी किराए पर लेकर वहीं से मोबाइल-लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। खैरागढ़ थाना क्षेत्र में 18 जून 2025 को एक स्थानीय युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद सर्वर की ट्रैकिंग कर नागपुर तक पुलिस पहुंची।

    Read Also-  भारतीय रेलवे ने बदला फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट और EQ कोटा का नियम, 14 जुलाई से होंगे नए बदलाव लागू

    गिरफ्तार आरोपी

    1. क्षत्रपाल पटेल (21) – साकिन, डोंगरगढ़
    2. कुंज पन्ना (24) – किलकिला, थाना बगीचा, जशपुर
    3. समीर बड़ा (22) – किलकिला, थाना बगीचा, जशपुर
    4. धनंजय सिंह (34) – चिंगरीपारा, थाना सुपेला, दुर्ग
    5. चंद्रशेखर अहिरवार (33) – सुपेला, दुर्ग
    6. डूमेश श्रीवास (21) – सुपेला, भिलाई

    Read Also-  बस्तर के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 121 पटवारियों का एक साथ हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

    SP लक्ष्य शर्मा का बयान: कार्रवाई अभी बाकी है
    खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि, 18 जून को एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते पकड़ा गया था। उससे पूछताछ कर हमने एप के सर्वर को ट्रेस किया, जो दुर्ग और नागपुर तक पहुंचा। नागपुर में कार्रवाई कर पूरी ब्रांच को ध्वस्त किया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

    हवाला, ड्रग्स और बिटकॉइन से कनेक्शन की जांच
    एजेंसियों को संदेह है कि यह नेटवर्क हवाला, ड्रग्स और क्रिप्टोकरेंसी (बिटकॉइन) जैसे संदिग्ध लेन-देन से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल साइबर सेल जब्त किए गए डेटा और बैंक डिटेल्स की गहनता से जांच कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime news crime news durg durg crime durg crime news durg crime news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग, 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा में मची हलचल

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    ED की रेड से राजनांदगांव में हड़कंप, भंसाली और नाहटा के ठिकानों पर छापा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.