भिलाई। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी की, इस दौरान नोट गिनने की मशीन भूपेश बघेल के आवास पर पहुंची हैं। इसके अलावा, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े परिसर से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। ईडी के सूत्रों के अनुसार, चैतन्य बघेल के ठिकानों की तलाशी और कार्रवाई उन साक्ष्यों और बयानों के आधार पर की जा रही है, जो अब तक इकट्ठा किए गए हैं।
Chhaava Tax Free In CG: मुख्यमंत्री साय की घोषणा के बाद फिल्म Chhaava को टैक्स मुक्त करने का आदेश जारी
ईडी ने बताया कि चैतन्य बघेल को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, और आज ही पहले दौर की पूछताछ भी हो सकती है।
CG Energy Investors Summit: छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति की तैयारी, 3 लाख करोड़ का निवेश, चार प्रकार के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा
इस छापेमारी के दौरान, ईडी ने छत्तीसगढ़ के 14 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर की जा रही है, और मामले में अभी और जांच की उम्मीद जताई जा रही है।




