Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    September 5, 2026

    CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    September 5, 2026

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस
    • CGPSC और DMF घोटाले में कार्रवाई जारी, छाबड़ा-चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
    • झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी
    • कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ प्रभारी; भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी
    • झीरम फैसले के बाद भूपेश बघेल का हमला, बोले- राजनीतिक षडयंत्र की जांच के बिना न्याय अधूरा
    • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने गुरुजनों का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
    • झीरम कांड: NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए कई सवाल
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अब एक कार्ड, हर सफर आसान: एमपी में लॉन्च होगा यूनिफॉर्म मोबिलिटी कार्ड

    अब एक कार्ड, हर सफर आसान: एमपी में लॉन्च होगा यूनिफॉर्म मोबिलिटी कार्ड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 11, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    एमपी में लॉन्च होगा यूनिफॉर्म मोबिलिटी कार्ड

    इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और एकीकृत बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने एक ‘यूनिफॉर्म मोबिलिटी कार्ड’ शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके जरिए यात्री मेट्रो, बस, कैब और ई-रिक्शा जैसे विभिन्न परिवहन साधनों में एक ही कार्ड से सफर कर सकेंगे।

    मेट्रो और बस से होगी शुरुआत
    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने जानकारी दी कि शुरुआत में यह कार्ड मेट्रो रेल और सिटी बस सेवाओं के लिए लागू किया जाएगा। भविष्य में इसे ऐप आधारित कैब सेवाओं और ई-रिक्शा से भी जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को एकीकृत और निर्बाध परिवहन अनुभव मिल सके। इस कार्ड की तकनीकी संरचना और भुगतान प्रणाली को लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से चर्चा चल रही है, ताकि कार्ड को पूरे शहर में प्रभावी और सुचारू रूप से लागू किया जा सके।

    Read Also-     अब जेल से उठेगी मसालों की खुशबू! कैदी चलाएंगे मसाला पीसने की मशीन, पूरे राज्य में पहुंचेगा स्वाद

    शहरी विकास के लिए मिलेगा 50,000 करोड़ रुपये का फंड
    आयुक्त भोंडवे ने यह भी बताया कि आवास एवं शहरी विकास निगम (HUDCO) द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को आगामी दिनों में 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फंड का उपयोग राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने और शहरी विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं को गति देने के लिए किया जाएगा।

    इंदौर में होगा ‘मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’
    इसी क्रम में शुक्रवार, 12 जुलाई को इंदौर में ‘मध्य प्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह आयोजन शहरी विकास, होटल और पर्यटन उद्योग, रियल एस्टेट तथा बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा।

    Read Also-   हनी ट्रैप मामले में कमलनाथ को राहत, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका की खारिज

    अधिकारियों के अनुसार, इस एक दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1,500 से अधिक निवेशक, उद्योगपति और कॉर्पोरेट प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों के साथ संवाद कर नए प्रोजेक्ट्स में निवेश की संभावनाएं तलाशना और इंदौर सहित अन्य शहरी क्षेत्रों को स्मार्ट, सुलभ और टिकाऊ बुनियादी ढांचे से जोड़ना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    madhya pradesh latest news madhya pradesh news madhya pradesh news in hindi madhya pradesh news today today madhya pradesh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    भोपाल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार रखेगी मजबूत पक्ष, CM डॉ. मोहन यादव बोले- व्यापारियों के हितों का रखेंगे ध्यान

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    MP में पोषण व्यवस्था होगी और मजबूत, स्थानीय SHG के जरिए THR वितरण शुरू

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.