Khabarwaad National Desk: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में बड़ी संख्या में फायर आर्म्स और विस्फोटक मिलने की सूचना है. एनएसजी के कमांडो अत्याधुनिक हथियारों के साथ संदेशखाली पहुंचे हैं और तलाशी ले रहे हैं.उनके साथ बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वाड भी है. लेकिन संदेशखाली में एनएसजी कमांडो क्यों आये हैं? इसे लेकर काफी चर्चा है. कथित तौर पर संदेशखाली में जहां हथियार रखे गए थे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी पाए गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, एनएसजी का बम निरोधक और खोजी दस्ता विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से इकट्ठा करने, उन्हें सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थान पर ले जाने और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का काम कर रहा है. इसके लिए रोबोट भी उतारे गए हैं.
Read also: छत्तीसगढ़ के 3 लोकसभा सीटों में शाम 5 बजे तक 72.13 प्रतिशत हुए वोटिंग, जानिए विधानसभावार आंकड़े
संदेशखाली में एनएसजी के सर्च के दौरान विदेशी आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं. सूत्रों के मुताबिक संदेशखाली से केंद्रीय एजेंसी के हाथ विदेश में बनी पिस्तौलें और राइफलें लगी हैं. बताया गया है कि अब तक कम से कम 15 घरेलू और विदेशी फायर आर्म्स पाए गए हैं. इनमें विदेश में बनी 9 एमएम और 7 एमएम पिस्टल शामिल हैं. टीम को बम और कारतूस भी मिले हैं. जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जमीन खोंद कर तलाशी ली जा रही है.
संदेशखाली में शुक्रवार को हुए सर्च ऑपरेशन को लेकर सीबीआई राष्ट्रीय चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंपने जा रही है. केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय चुनाव आयोग को सूचित करने जा रही है कि आचार संहिता लागू होने के दौरान हथियार बरामद किए गए थे.




