Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ढ़ाई करोड़ की लागत से होगा नए एसपी कार्यालय भवन का निर्माण, कई विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया लोकार्पण

    ढ़ाई करोड़ की लागत से होगा नए एसपी कार्यालय भवन का निर्माण, कई विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया लोकार्पण

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 6, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    OP Choudhary inaugurated development works
    OP Choudhary inaugurated development works

    OP Choudhary inaugurated development works: वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के नवीन भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। लगभग 2.50 करोड़ की लागत से एसपी कार्यालय का नवीन भवन पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में तैयार होगा। इसके साथ ही अन्य कई विकास कार्यों का लोकार्पण किये है।

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि रायगढ़ को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। जिसके लिए नियमित रूप से लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम किया जाएगा।इस प्रोजेक्ट के लिए संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए गए है। वहीं वर्तमान में शहर के बीचो बीच स्थित एसपी कार्यालय का कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ही उसका उपयोग करें। जिले में हार्टीकल्चर कालेज के लिए 24 करोड़ के साथ ही टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। रायगढ़ के विकास के लिए रायपुर के नालंदा परिसर के तर्ज पर राज्य के 22 अलग-अलग स्थानों के साथ ही रायगढ़ में भी नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लाभ मिलेगा।

    Read Also-  पिकअप पलटने से एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल, एक की मौत

    OP Choudhary inaugurated development works: इसी प्रकार गढ़उमरिया रायगढ़ में प्रयास विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 8 वीं के अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से चयनित 250 बच्चे कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक नि:शुल्क रहने की व्यवस्था के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है।

    सुगम यातायात हेतु जिले के सड़कों के लिए लगभग 27 करोड़ स्वीकृत किए गए है, जिसे अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी तथा मेधावी पुलिस कर्मियों के बच्चों को पुरस्कृत किया है। यूपीएससी तैयारी के लिए 200 सीटएसटी, एससी एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी हेतु जहां 65 सीट थे उनको बढ़ाकर 200 किया गया है। जिसका खर्च 3.50 लाख होते है उसे राज्य शासन आदिम जाति विकास के माध्यम से किया जाएगा।

    Read Also-  युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर को इन 2500 पदों पर भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स

    यह विद्यालय संभाग मुख्यालय के अलावा सिर्फ रायगढ़ जिले में संचालित हो रही है।सिंचाई के लिए पानी केलो डेम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केलो डेम सहित अन्य डेम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य विभिन्न सिंचाई परियोजना अंतर्गत किया जा रहा है। दो जिलों के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन एवं यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पण
    OP Choudhary inaugurated development works: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लैलूंगा विकासखंड के लमडांड में 75 लाख की लागत से तैयार होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया। वहीं लैलूंगा के सोहनपुर में 4 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। मौके पर किसान एवं ग्रामीणों ने धान की बालियां से तैयार खास मुकुट पहनाकर वित्त मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

    बसनाझर में 33/11 के.व्ही सब स्टेशन का किया लोकार्पण
    ग्राम पंचायत बसनाझर में 2 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 सबस्टेशन का लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि 33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण मुख्यमंत्री विद्युत प्रवाह अधोसंरचना विकास योजना के तहत किया गया है। इसके अंतर्गत एक नग 3150 केव्ही का पावर ट्रांसफार्मर सब स्टेशन तथा 12 कि.मी. 33 केव्ही लाईन तथा 4.5 कि.मी.11 केव्ही लाईन का निर्माण कार्य किया गया है।

    Read Also-  भारत-बांग्लादेश T20 मैच के विरोध में हिंदू महासभा, ग्वालियर बंद

    33/11 केव्ही सब स्टेशन ग्राम बसनाझर का निर्माण कार्य पूर्ण होने से 15 ग्राम लाभान्वित होंगे
    इससे खरसिया ब्लॉक के ग्राम बसनाझर, कलमी, करपीपाली, आड़ाझर, करूमउहा, भैनापारा, सोनबरसा, फुलबंधिया, आमापाली, लोहाखान, कुकरीझरिया, छोटे मुड़पार, बड़े मुड़पार, गीधा एवं बाम्हनपाली आदि ग्रामों में लो-वोल्टेज तथा अधिक भार की समस्या का निराकरण होगा। उन्होंने वहां सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।

    नगर निगम परिसर में एक करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से पानी टंकी
    नगर निगम कार्यालय परिसर में एक करोड़ 94 लाख की लागत से 20 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टंकी निर्माण भूमि पूजन किए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी टंकी के निर्माण से निगम कार्यालय से लगे 6 वार्डों को इससे स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कार्य को पूर्ण गुणवत्ता और समय पर करने की बात कही।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.