वॉशिंगटन दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख और हाल ही में फील्ड मार्शल बने सैयद आसिम मुनीर ने अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने अपने भाषण में भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव, 1971 की जंग, कश्मीर मुद्दे और चीन से मिली सैन्य मदद को लेकर कई विवादास्पद दावे किए।
भारत को तोड़कर 1971 का बदला लेने की धमकी
पाकिस्तानी पत्रकार के अनुसार, एक टॉक शो में उन्होंने बताया कि मुनीर ने कहा, “हम भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लेंगे।” वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तानी नागरिक नोमान मुगल ने भी यह दावा किया कि मुनीर ने कहा, “हमने चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जंग लड़ी है।”
Read Also- G-7 समिट में बोले पीएम मोदी: आतंकवाद पर ज़ीरो टॉलरेंस, ग्लोबल साउथ और टेक्नोलॉजी पर किया जोर
साइबर अटैक और ड्रोन हमलों का दावा
मुनीर ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच स्तरों पर जंग लड़ी है, जिनमें साइबर वॉरफेयर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी हैकरों ने भारत के 70% ग्रिड स्टेशन हैक कर बंद कर दिए और ड्रोन दिल्ली व गुजरात तक भेजे। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत की ट्रेन व्यवस्था को हैक किए जाने का भी दावा किया। हालांकि, इन बयानों के समर्थन में उन्होंने कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया और न ही भारत सरकार की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया आई है।
चीन से मिली सैन्य मदद का भी किया खुलासा
आसिम मुनीर ने अपने भाषण में यह स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ जंग में पाकिस्तान को चीन से हथियार और सैन्य उपकरण मिले थे। उन्होंने कहा कि इन हथियारों का ऐसा इस्तेमाल किया गया कि चीन भी पाकिस्तान की तैयारी से प्रभावित हुआ।
Read Also- पाकिस्तान में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस पर हमला, विस्फोट में छह बोगियां पटरी से उतरीं
अमेरिका पर आतंकवाद फैलाने का आरोप
अपने भाषण में मुनीर ने आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सोवियत हमले के बाद अमेरिका की मदद से पाकिस्तान में ‘जेहादी कल्चर’ पनपा, जो आगे चलकर कई आतंकी संगठनों की जड़ बना।




