श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारत-पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी चल रही है. इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक जवान को गोली लग गई और वह शहीद हो गए हैं. बता दें कि 7 मई को भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, इसके बाद से सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है.
पुंछ सेक्टर में बुधवार को हुई भारी गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बुधवार को हुई भारी गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए. वह 5 फील्ड रेजिमेंट में तैनात थे. भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कोर ने उनके बलिदान को सलाम किया है. व्हाइट नाइट कोर के जीओसी और सभी जवानों ने लांस नायक दिनेश कुमार की बहादुरी और देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
BLA Attack on PAK Army: पाकिस्तानी सेना पर बलूच विद्रोहियों का 24 घंटे में दूसरा हमला, रिमोट से उड़ाई गाड़ी, 7 जवानों को मारने का दावा
सेना ने यह भी कहा कि वह पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा निर्दोष नागरिकों पर किए गए हमलों के पीड़ितों के साथ खड़ी है. इन हमलों ने इलाके में तनाव और डर का माहौल पैदा कर दिया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया
ऑपरेशन सिंदूर से बौखला गया है पाक
उधर, भारत द्वारा आतंकियों के अड्डों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है. पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार रात देश को संबोधित करते हुए तीखा बयान दिया और भारत को कड़े परिणाम भुगतने की गीदड़भभकी दी. शहबाज शरीफ ने कहा, ‘भारत ने जो गलती पिछली रात की, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.’




