पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार रात पाकिसतानी ड्रोन देखे गए हैं। एयरबेस के पास से धमाकों की आवाज भी आई है। भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन को जवाबी हमला देने के लिए तैयार हो गया है। इन ड्रोनों को मार गिराया गया है। पठानकोट में ड्रोन देखे जाने के बाद अमृतसर में ब्लैकआउट के बाद लगातार सायरन बजने लगे हैं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन
पठानकोट में बजे सायरन
ड्रोन देखे जाने के बाद पठानकोट में धमाकों की भी आवाज आई है। इसके बाद पठानकोट में सायरन बजने लगे। भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह अलर्ट हो गया। पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है।
अमृतसर एयरपोर्ट को किया गया ब्लैकआउट
पठानकोट में ड्रोन के नाकाम हमले को देखते हुए अमृतसर एयरपोर्ट को पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। अमृतसर में भी पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए हैं। सेना को एयरपोर्ट के साथ ही चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इन ड्रोन को मार गिराया है।




