नई दिल्ली। खालिस्तानी नेता और वारिस पंजाब डी प्रमुख अमृतपाल सिंह को शनिवार को जालंधर के नकोदर के पास हिरासत में लिया गया, हालांकि, पंजाब पुलिस ने अभी तक न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है कि सिंह को पकड़ा गया है या नहीं।
इससे पहले दिन में, पंजाब पुलिस ने अलगाववादी नेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, केंद्रीय गृह मंत्रालय स्थिति के मद्देनजर पंजाब सरकार के साथ लगातार संपर्क में था. उसके छह सहयोगियों को पहले जालंधर में हिरासत में लिया गया था और उनसे एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है।
पंजाब पुलिस द्वारा शाहकोट के पास सिंह के नवीनतम स्थान का पता लगाने के बाद आज सुबह 50 से अधिक पुलिस वाहनों ने खालिस्तानी नेता और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में उनका पीछा किया। पंजाब के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रतिबंधित कर दी गई हैं और यह पाबंदियां कल तक जारी रहेंगी।




