नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को सटीक मिसाइल हमले से ध्वस्त कर दिया. इसके बाद से बिलबिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है. इसी के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ सीमा साझा करने वाले पंजाब और राजस्थान की सरकार अलर्ट मोड में आ गई हैं.
चेन स्नेचिंग की शिकार महिला की मौत, दो दिन पहले की घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
दरअसल, पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर तो राजस्थान पाकिस्तान के साथ लगभग 1,070 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है.
गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के विभाग ने अपने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. साथ ही तनाव को बढ़ता देख राज्य सरकार ने छह सीमावर्ती जिलों- फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है.
वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट: वर्चुअल समीक्षा बैठक : परिवहन अधिकारियों और अनुबंधित कंपनियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश
सूत्रों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सभी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.
पंजाब DGP ऑफिस ने जारी किया आदेश
पंजाब DGP कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से रद्द कर दी गई हैं. आदेश में कहा गया कि छुट्टियां केवल विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से दी जानी चाहिए.




