Pushpa 2 Box Office Collection : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन एक बड़ी सुनामी की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही एक और नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रही है। फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपडेट दी है।
500 करोड़ का आंकड़ा पार
फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये अनाउंसमेंट किया है कि ‘पुष्पा 2’ अब तक सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसका मतलब ये है कि फिल्म ने इस आंकड़े को हासिल करने में सिर्फ 3 दिन लिए हैं, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
Read Also : Bijapur Breaking : नक्सलियों की जनअदालत में फिर एक महिला की बली..
पुष्पा 2’ ने बनाए कई और रिकॉर्ड
‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग ली थी। सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जिससे ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। इसके अलावा फिल्म ने भारत में अपने पहले तीन दिनों में 380 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और कुछ ही दिनों में ‘पीके’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘संजू’, ‘लियो’ और ‘जेलर’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।
आखिर क्यों पसंद आ रही फिल्म?
‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले पार्ट की तरह ही दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का पहले पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था और अब इसके सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।




