Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राहुल गांधी ने कहा- “एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे’

    राहुल गांधी ने कहा- “एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे’

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 12, 2024 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD NATIONAL DESK. लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल देश की जनता को रिझाने में लगे हुए है, ऐसे में तरह-तरह के बयान सामने आ रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान के अनूपगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा चुनावी वादा कर दिया। राहुल ने कहा कि हम एक झटके से हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे। दरअसल, राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों पर बोलते हुए कहा कि वे गरीबी से जूझ रहे परिवार की हर एक महिला के खाते में 1 लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) ट्रांसफर करके देश से गरीबी हटा देंगे।

    Read Also-  पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें दाम

    “1 लाख रुपये खटाखट आता रहेगा…”
    राजस्थान के अनूपगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, “कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की महिला के बैंक खाते में (एक साल में) 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी… अगर आप गरीबी रेखा से नीचे हैं तो हर साल 1 लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) खटाखट खटाखट आता रहेगा और एक झटके से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे…” राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह आम चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव है। यह चुनाव पिछड़ों का, दलितों का, आदिवासियों का और सामान्य जाति के गरीबों का है। किसी से भी पूछो… देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, महंगाई दूसरा बड़ा मुद्दा है।”

    “15-20 लोगों का मीडिया पर नियंत्रण”
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘90 प्रतिशत लोग आपको कहेंगे… पहले नंबर पर बेरोजगारी, दूसरे पर महंगाई, लेकिन अगर आप भारतीय मीडिया से पूछेंगे या मीडिया को देखेंगे तो आपको लगेगा कि सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी जी (के बेटे) की शादी है। मीडिया में 24 घंटा नरेन्द्र मोदी जी का चेहरा दिखेगा। कभी वह समुद्र के नीचे जायेंगे, कभी ‘सी प्लेन’ में उड़ते दिखेंगे, कभी थाली बजाते दिखेंगे, तो कभी मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट चमकाने को बोलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया का काम जनता का मुद्दा उठाना है। मगर मीडियाकर्मी जनता की आवाज, जनता के मुद्दों के बारे में कभी बात नहीं करते। यदि ये लोग बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें नहीं बोलते देंगे। मीडिया पर जिन ‘अरबपति’ मालिकों का नियंत्रण होता है, वे इन्हें बोलने नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया में 2-3 प्रतिशत लोगों को रोजगार मिलता है, 15-20 लोग मीडिया पर नियंत्रण रखते हैं और ये लोग 24 घंटे मोदी की जय-जयकार करते हैं।’’

    Read Also-  एप्पल की वॉर्निंग, भारत सहित 92 देशों में आईफोन यूजर्स पर मंडरा रहा ये खतरा

    “देश के सबसे अमीर लोगों का कर्जा माफ किया”
    राहुल गांधी ने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने हिंदुस्तान के 25-30 सबसे अमीर लोगों का इतना कर्ज माफ किया है कि उतने पैसे से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना में 24 साल का भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हिन्दुस्तान के सबसे अमीर 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है। एक तरफ 70 करोड़ लोग, उसमें पिछड़े वर्ग, दलित आदिवासी, गरीब लोग और दूसरी तरफ 22 लोग। 70 करोड़ में से किसान कह रहे हैं, हमें एमएसपी दे दीजिये… युवा कह रहा है हमें रोजगार दे दीजिये… महिलाएं कह रही हैं, महंगाई से हमें बचाइए… लेकिन कोई सुननेवाला नहीं।’’

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    priyanka gandhi rahul gandhi rahul gandhi bharat jodo yatra rahul gandhi bhashan rahul gandhi congress leader rahul gandhi interaction rahul gandhi latest speech rahul gandhi latest video rahul gandhi live rahul gandhi news rahul gandhi news today rahul gandhi on modi rahul gandhi on pm modi rahul gandhi press conference rahul gandhi rally rahul gandhi speech rahul gandhi today video rahul gandhi video rahul gandhi viral rahul gandhi viral video
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    बजट 2026-27: राहत से ज़्यादा दिशा, लोकलुभावन से ज़्यादा रणनीति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.