Raipur Politics News: उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा द्वारा भाठागांव का नाम बदलकर किसी अन्य नाम पर किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में 18 दिसंबर को भाठागांव में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
Raipur Politics News: इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाठागांव व वार्ड वासी एकजुट होकर पुरन्दर मिश्रा का पुतला दहन करेंगे। विरोध करने वालों का कहना है कि भाठागांव का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, और इसके नाम में किसी प्रकार का परिवर्तन किया जाना अस्वीकार्य है। कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर ने कहा कि इस नाम परिवर्तन के पीछे की राजनीति को समझते हुए हम इसके खिलाफ खड़े हैं और इसे पूरी ताकत से विरोध करेंगे। इस प्रदर्शन में वार्ड वासी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।




