नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम और कथित प्रेमी राज कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हत्या की साजिश में शामिल होने का शक है। इस बीच, राज कुशवाहा का परिवार उसे निर्दोष बता रहा है और रो-रोकर उसकी रिहाई की गुहार लगा रहा है। राज कुशवाहा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और इंदौर में सोनम के भाई की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। उसके पिता की मौत कोरोना काल में हो गई थी, जिसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर आ गई थी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड पर पुलिस, जांच जारी
राज की मां का कहना है, *”मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। उसे फंसाया गया है। तीन दिन से हमने कुछ खाया तक नहीं। सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था, बात करना मजबूरी थी। हम सरकार से मांग करते हैं कि सच्चाई सामने लाएं और मेरे बेटे को निर्दोष साबित करें।” राज की बहन ने भी भाई को बेकसूर बताया। उसने कहा, *”राज और विक्की दोनों निर्दोष हैं। वो रोज गोदाम जाते थे, ऑफिस वालों से पूछिए। पुलिस ने उन्हें बिना हमारे घर आए गिरफ्तार किया।”
मेघालय…हनीमून…मर्डर : हत्या के लिए ऑनलाइन मँगवाई थी कुल्हाड़ी, हत्या के बाद सास से कहा- उपवास पर हूँ, लेकिन होटल में खाया भरपेट खाना
राज की बहन ने यह भी बताया कि 8 जून की शाम राज नहा-धोकर नए कपड़े और जूते पहनकर घर से निकला था। उसने कहा था कि मंदिर जा रहा है, लेकिन रात में फोन पर बताया कि देर हो गई इसलिए नहीं जा पाया। अब पुलिस सोनम और राज से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, राज का परिवार लगातार उसे निर्दोष बताते हुए न्याय की मांग कर रहा है।




