गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में पेशी के दौरान दुष्कर्म का आरोपी गुलशन मांझी पुलिस की निगरानी से फरार हो गया। इस गंभीर लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
फरार आरोपी को कोर्ट लेकर जाने की जिम्मेदारी आरक्षक वीरेंद्र गर्ग और जगत ध्रुव को सौंपी गई थी। लेकिन ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते आरोपी मौके से भाग निकला। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनों आरक्षकों को निलंबित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस सेवा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





