नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लीड्स टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 25 जून को नई टेस्ट रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को बड़ा फायदा मिला है। पंत ने लीड्स टेस्ट में दोनों पारियों में शानदार शतक (134 और 118 रन) जड़े, जिससे वह अब एक पायदान ऊपर चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
अमित जोगी सहित 1173 समर्थकों को पुलिस ने लिया हिरासत में… जानें पूरा मामला
इसी मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 62 और 149 रनों की पारियां खेलीं और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। डकेट अब पांच स्थान की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के ही ओली पोप ने तीन स्थान की बढ़त के साथ 19वां स्थान हासिल किया, जबकि जेमी स्मिथ आठ पायदान चढ़कर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
4 सहकर्मियों की हत्या करने वाले CRPF जवान की अपील उच्च न्यायालय ने की खारिज
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाया, जिससे वह पांच स्थान ऊपर उठकर 20वें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि, टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अब भी शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद टीम के साथी हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं।
श्रीलंका-बांग्लादेश टेस्ट से भी कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने गॉल टेस्ट में 163 रन बनाए और अब वे 11 स्थान की छलांग लगाकर 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं नजमुल हुसैन शांतो, जिन्होंने मैच में दो शतक जड़े, 21 पायदान ऊपर उठकर 29वें स्थान पर आ गए हैं।
इस रैंकिंग से यह साफ है कि हालिया टेस्ट सीरीज का खिलाड़ियों की स्थिति पर बड़ा असर पड़ा है।




