नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर मची शनिवार रात भगदड़ मच गई. जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे को लेकर पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा है । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह रेलवे का कुप्रबंधन है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। कुंभ का कहां कोई मतलब है। फालतू है कुंभ।”
पूर्व विधायक को ऑटो ड्राइवर ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद हो गई मौत, मचा हड़कंप
राजधानी दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी
हादसे में घायलों का राजधानी दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. मरने वाले यात्रियों में सबसे अधिक बिहार के 9 लोग हैं. वहीं दिल्ली के आठ और हरियाणा की एक महिला की जान चली गई. बता दें कि शनिवार देर रात प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने के बाद मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : हादसे में सबसे ज्यादा 9 लोग बिहार के, दिल्ली के 8 और हरियाणा की 1 महिला की गई जान
कई लोग हुेए घायल
वहीं, 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में इलाज जारी है. बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 और 16 पर शनिवार देर रात कथित तौर पर प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। माना जा रहा है कि इसके कारण ही भगदड़ हुई है। हालांकि अभी जांच के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।




