Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अपहरण की वारदात से सनसनी! ठेले से खींचकर दो सगे भाइयों को उठा ले गए नकाबपोश, 18 घंटे से लापता

    अपहरण की वारदात से सनसनी! ठेले से खींचकर दो सगे भाइयों को उठा ले गए नकाबपोश, 18 घंटे से लापता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 12, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    अंडा ठेला लगाने वाले दो भाई निकले करोड़ों के ठग, अपहरण की गूंज से मचा था हड़कंप, असलियत में यूपी पुलिस की कार्रवाई

    भिलाई।  शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सुभाष चौक, केम्प वन में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले दो सगे भाइयों विष्णु प्रसाद साव और शुभम प्रसाद साव  का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी एक यूपी पासिंग आर्टिका कार का इस्तेमाल कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना के 18 घंटे बाद भी न तो अपहृत युवकों का सुराग मिला है, न ही आरोपियों की पहचान हो पाई है।

    ठेले से उठाकर ले गए दोनों भाइयों को
    मिली जानकारी के अनुसार,  रात करीब 8:15 बजे की है। दोनों भाई सुभाष चौक स्थित अपने फास्ट फूड ठेले पर ग्राहकों को सामान दे रहे थे, तभी एक सफेद रंग की आर्टिका कार मौके पर आकर रुकी। कार से दो युवक उतरे और विष्णु प्रसाद साव का कॉलर पकड़कर उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया। यह देख उसका छोटा भाई शुभम विरोध करने लगा, लेकिन तभी कार से उतरे अन्य 2-3 युवकों ने उसे भी पकड़कर कार में डाल दिया और तेज़ रफ्तार से फरार हो गए।

    Read Also-  करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश: ‘जादुई कलश’ के नाम पर लोगों को बनाया शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार

    परिजन ने किया पीछा, लेकिन आरोपी फरार
    घटना के समय दोनों भाइयों का चचेरा भाई हर्ष घटनास्थल पर ही मौजूद था, जबकि उनका मामा कुछ दूरी पर खड़ा था। जैसे ही मामा को घटना की जानकारी मिली, वह बाइक से आरोपियों का पीछा करते हुए जलेबी चौक तक पहुंचा, लेकिन तब तक गाड़ी आंखों से ओझल हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल छावनी थाना पहुंचकर अपहरण की सूचना दी।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीम
    पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अमामला पंजीबद्ध किया है। प्रारंभिक जांच में इस अपहरण को किसी पुराने लेन-देन या निजी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।

    Read Also-  13 साल की छात्रा से दरिंदगी की हदें पार, 4 कर्मियों ने दिया हैवानियत को अंजाम, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

    नंबर प्लेट पर कीचड़, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आर्टिका वाहन की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा था, जिससे वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख पाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस की विशेष टीमें शहर के बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर अलर्ट मोड में हैं और नाकेबंदी की जा रही है।

    परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल
    अपहरण की इस दुस्साहसिक वारदात से सुभाष चौक क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से अपहृत भाइयों की जल्द बरामदगी की मांग की है।

    Read Also-  भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति दिलाई शपथ, इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए जगदीप धनखड़

    पुलिस की अपील
    छावनी थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति ने उक्त वाहन या उसमें सवार लोगों को घटनास्थल या आसपास के क्षेत्रों में देखा हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai crime news bhilai crime news cg bhilai crime news hindi crime bhilai news durg bhilai crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.