रायपुर। राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरिया गांव का है, जहां बीती रात एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट के दौरान कर्मचारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन विवाद बनी मौत की वजह: नाबालिग की सब्बल से हत्या, पड़ोसी रिश्तेदार गिरफ्तार
घटना में शामिल युवकों ने देर रात पेट्रोल पंप पर धावा बोला और लूट के दौरान दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने कितनी रकम की लूट की है।
इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर आज सुबह 11 बजे फाफाडीह चौक स्थित क्राइम ब्रांच गंज कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
राजधानी में लूट, हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों की बढ़ती घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। मंदिर हसौद की इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।




