नई दिल्ली। पूर्वी ब्रिटेन के तट के पास सोमवार को एक मालवाहक जहाज ने जेट ईंधन ढोने वाले एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों जहाजों में आग लग गई। दुर्घटना के बाद एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया। आपातकालीन सेवाओं ने जानकारी दी कि उत्तरी सागर में एक तेल के टैंकर से एक जहाज टकरा गया है, जिसके बाद दोनों में आग लग गई है। बचाव कार्य जारी है।
शराब प्रेमियों के लिए झटका, होली के दिन शुष्क दिवस घोषित, बंद रहेगी शराब दुकानें
दोनों जहाज़ों में लगी विकराल आग
ब्रिटेन की समुद्री एवं तटरक्षक एजेंसी ने कहा कि कई लाइफबोट और एक कोस्टगार्ड रेस्क्यू हेलीकॉप्टर, एक कोस्ट गार्ड प्लेन और फायरफाइटिंग जहाजों को उत्तरी सागर में घटनास्थल पर भेजा गया है। आरएनएलआई लाइफ़ बोट एजेंसी ने कहा कि “ऐसी रिपोर्टें हैं कि टक्कर के बाद दोनों जहाज़ों में आग लग गई थी और जान बचाने के लिए कई लोग जहाज़ छोड़कर कूद गए थे। आगे कहा कि तीन लाइफ़बोट तट रक्षक के साथ घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य कर रहे।




