Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर रोक से किया इनकार, EC को दी दलील- वोटर आईडी और राशन कार्ड स्वीकारने का सुझाव

    सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर रोक से किया इनकार, EC को दी दलील- वोटर आईडी और राशन कार्ड स्वीकारने का सुझाव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 10, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    दिल्ली-NCR प्रदूषण पर सख़्त सुप्रीम कोर्ट: पेट्रोल-डीजल लग्जरी वाहनों पर चरणबद्ध प्रतिबंध की सलाह, EV नीति की दोबारा समीक्षा के संकेत

    नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फिलहाल इस प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिससे चुनाव आयोग को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि मामला मतदान के अधिकार और लोकतंत्र की मूल भावना से जुड़ा है, इसलिए इस पर विस्तृत सुनवाई की जरूरत है।

    क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
    सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि 24 जून 2024 को चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों को चुनौती देने वाली याचिकाएं संवैधानिक और कानूनी सवाल उठाती हैं, लेकिन इस चरण में SIR प्रक्रिया पर रोक लगाना उचित नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता इस प्रक्रिया को “संविधान और रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स, 1960” के खिलाफ बता रहे हैं, परंतु आयोग ने भरोसा दिलाया है कि सारी प्रक्रिया पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से संचालित की जा रही है।

    Read Also-   बारिश के बीच दिल्ली एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

    चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील ने बताया कि इस तरह का इंटेंसिव रिवीजन पहले 2003 में भी किया गया था, और इस बार भी सभी जरूरी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। कोर्ट ने माना कि मामला संवेदनशील और व्यापक जनहित से जुड़ा है, अतः इसे एक विस्तृत सुनवाई की जरूरत है।

    दस्तावेजों को लेकर कोर्ट का सुझाव
    सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को सुझाव दिया कि वह आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) और राशन कार्ड जैसे प्रामाणिक दस्तावेजों को पहचान के लिए स्वीकार करने पर विचार करे।

    कोर्ट ने कहा, “हमें बताया गया है कि चुनाव आयोग दस्तावेजों की संख्या को लेकर सख्ती नहीं बरत रहा है। हालांकि, हमारा सुझाव है कि इन तीन प्रमुख दस्तावेजों को भी मान्यता दी जाए, ताकि अधिकतम पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।”

    Read Also-  शशि थरूर ने कांग्रेस को आपातकाल के लिए फिर लिया आड़े हाथ

    नागरिकता को लेकर तर्क और बहस
    याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने का अधिकार केंद्र सरकार को है, न कि किसी स्थानीय अधिकारी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को। उन्होंने कहा, “यह गंभीर मामला है, जहां BLO को यह अधिकार दे दिया गया है कि वह तय करे कि कोई व्यक्ति नागरिक है या नहीं।”

    इसके जवाब में चुनाव आयोग के वकील ने स्पष्ट किया कि आयोग का उद्देश्य नागरिकता तय करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति सही है या नहीं। आयोग ने कहा कि उन्होंने 11 दस्तावेजों की सूची तय की है, लेकिन इससे बाहर के वैध दस्तावेजों को भी विचार में लिया जा सकता है।

    Read Also-    बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तेज विपक्ष ने उठाए सवाल

    अगली सुनवाई 28 जुलाई को
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई 2025 को होगी। उससे पहले सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

    क्या है ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR)?
    ‘SIR’ यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, चुनाव आयोग द्वारा संचालित एक विशेष प्रक्रिया है, जिसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है। इसमें नए मतदाताओं को जोड़ा जाता है, मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाए जाते हैं और त्रुटियों को सुधारा जाता है। यह प्रक्रिया चुनाव से पहले मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिहीन बनाने के लिए की जाती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    supreme court supreme court hearing supreme court live supreme court live today supreme court news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.