भिलाई। भिलाई नगर निगम मुख्यालय के पीछे और सुपेला सब्जी मंडी से लगे सुनसान इलाके में गुरुवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Read Also- ममता सरकार पर जमकर बरसे सीएम साय: बोले- वक्फ कानून की आड़ में हो रही हिन्दुओं की हत्या, दंगाइयों का तुष्टीकरण दुखद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान महेन्द्र पाटिल निवासी राम नगर, भिलाई के रूप में हुई है। महेन्द्र सुपेला सब्जी मंडी में हमाली का काम करता था और स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक वह नशे का आदी था। पुलिस को घटनास्थल से एक खाली सिरिंज भी बरामद हुई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत अधिक नशा करने की वजह से हुई होगी।
Read Also- कछुओं की मौत पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘पवित्र स्थल को गंदा कर दिया’
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि युवक को आखिरी बार गुरुवार सुबह 10:30 बजे मंडी के पास देखा गया था। जिस जगह लाश मिली है, वहां वह अक्सर नशा करने जाया करता था। मौके से मिली सिरिंज और युवक की नशे की आदतों को देखते हुए पुलिस ने शुरुआती जांच में अधिक नशा ही मौत का कारण बताया है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Read Also- पुलिस ने गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, 30 किलो मादक पदार्थ बरामद
पुलिस मृतक के परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है, यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह घटना के वक्त अकेला था या किसी के साथ गया था। सिरिंज मिलने से यह संदेह भी बढ़ गया है कि युवक किसी तरह के खतरनाक नशे का सेवन करता था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।




