मुंबई। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयर लगभग 12 प्रतिशत टूटकर 5,487 रुपये पर बंद हुए। यह गिरावट उस समय देखने को मिली जब कंपनी ने अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) में विकास दर धीमी होने की चेतावनी दी।
लोक निर्माण विभाग में 31 अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
ट्रेंट का मार्केट कैप अब घटकर 1.95 लाख करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 8,345 रुपये और न्यूनतम स्तर 4,488 रुपये रहा है। कंपनी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही में विकास दर लगभग 20% रह सकती है, जबकि पिछले पांच वर्षों में उसका औसत वार्षिक विकास दर (CAGR) 35% रही है।
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, आरोपी मोनोजीत को लेकर 2018 में ही दी गई थी चेतावनी
शुक्रवार को एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेंट का स्टैंडअलोन राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 20% बढ़कर ₹5,061 करोड़ हो गया है। जून तिमाही के अंत तक कंपनी के पास 248 वेस्टसाइड, 766 जूडियो और अन्य लाइफस्टाइल ब्रांड के 29 स्टोर्स थे।
हालांकि कंपनी ने कहा कि वह अब भी 25% का राजस्व CAGR बरकरार रखने की कोशिश करेगी, लेकिन बाजार में निवेशकों की चिंता साफ दिखी। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने ट्रेंट के FY26 और FY27 के राजस्व अनुमानों में क्रमशः 5% और 6% की कटौती की है। वहीं EBITDA पूर्व लाभ अनुमान भी 9% और 12% घटाया गया है।
दूसरी ओर, ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने ट्रेंट पर ‘ओवरवेट’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका लक्ष्य मूल्य ₹6,359 तय किया है। उनका मानना है कि अगले पांच वर्षों में ट्रेंट 25% से 30% CAGR पर विकास कर सकता है।
फिलहाल ट्रेंट को कवर करने वाले 25 विश्लेषकों में से 18 ने स्टॉक पर ‘खरीदें’, 4 ने ‘होल्ड’ और 3 ने ‘बेचें’ की रेटिंग दी है। निवेशकों के लिए आने वाले दिनों में कंपनी की रणनीति और बाजार की प्रतिक्रिया अहम साबित होगी।




