नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं।
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ, जुलाई से मिलेगा लाभ!
अब 20वीं किस्त का किसानों को इंतजार है। यह किस्त जुलाई महीने में कभी भी जारी हो सकती है, हालांकि अभी सरकार की ओर से इसकी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
हर बार कई किसानों के नाम बेनिफिशियरी लिस्ट से हटा दिए जाते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप पहले से चेक कर लें कि आपका नाम इस बार की लिस्ट में है या नहीं।
ऐसे करें बेनिफिशियरी स्टेटस चेक:
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- ‘Beneficiary Status’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करें और लिस्ट में अपना नाम व भुगतान की स्थिति देखें।
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो नजदीकी CSC केंद्र या कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
नाम कटने के संभावित कारण:
- गलत बैंक विवरण या अपडेट न होना
- आधार और बैंक खाते का लिंक न होना
- आवेदन फॉर्म में गलती
- प्रशासनिक या तकनीकी देरी
समस्या होने पर जल्द सुधार कराएं, ताकि किस्त मिलने में कोई रुकावट न आए।




