जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे एक ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप खंडेल (41) को पुलिस ने 14 जुलाई को कुनकुरी से पकड़ा। वह महिला स्व-सहायता समूहों से करीब 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार था।
आरंग पुलिस की कार्रवाई, मवेशी तस्करी करते युवक को पकड़ा, तीन मवेशी बरामद
यह मामला आस्ता थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने भारत फाइनेंस और स्पंदना कंपनी के मैनेजर रहते हुए अपने दो साथियों – राजेंद्र सिंह रौतिया और सूरजमणि भगत – के साथ मिलकर आस्ता, मनोरा, माड़ो और बहेरना जैसे गांवों की महिलाओं को निशाना बनाया था।
पुलिस आरक्षक की गुंडागर्दी: बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों से की मारपीट, होटल में किया उत्पात
आरोपियों ने महिलाओं को 25-25 हजार रुपए के लोन दिलवाकर हर महिला से ‘वन क्लिक शॉप’ नाम की फर्जी कंपनी के नाम पर 11-11 हजार रुपए वसूल लिए और बाकी रकम खुद रख ली। इस तरह कुल 35 लाख रुपए की ठगी की गई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि संदीप पिछले चार सालों से भोपाल और इंदौर में लगातार ठिकाने बदल-बदलकर छिपता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस मामले में अन्य दो आरोपी सूरजमणि भगत (33) को 19 अगस्त 2021 और राजेंद्र सिंह रौतिया (40) को 13 सितंबर 2021 को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुराने मामलों के फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में संदीप खंडेल को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की टेक्निकल टीम निगरानी में लगी हुई है और ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।




