Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीजापुर में इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 7वें दिन भी मुठभेड़, अब तक 5 नक्सली ढेर

    बीजापुर में इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 7वें दिन भी मुठभेड़, अब तक 5 नक्सली ढेर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 28, 2025Updated:April 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Bijapur Naxal Encounter Update

    Bijapur Naxal Encounter Update: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में स्थित कर्रेगुट्टा और राजगुट्टा के घने और दुर्गम जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ लगातार सातवें दिन भी जारी है। यह माओवादी आतंक के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक ऑपरेशन माना जा रहा है, जिसमें सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं।

    10,000 से अधिक जवानों की तैनाती, चारों तरफ से घेरा
    इस विशेष अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स समेत कुल 10 से 12 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। जवानों ने करीब 1,500 नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है, जिनमें कई वांछित और बड़े कैडर के नक्सली नेता शामिल हैं।

    Read Also-  निकाह के 13 महीने बाद तीन तलाक देकर की दूसरी शादी, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

    ड्रोन और सैटेलाइट से निगरानी, आसमान से बमबारी
    Bijapur Naxal Encounter Update:  सुरक्षा बल अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। ड्रोन और सैटेलाइट के ज़रिए जंगल की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर से लगातार बमबारी और गोलीबारी की जा रही है, जिससे नक्सलियों पर चौतरफा दबाव बनाया जा रहा है।

    बियर बम बरामद
    Bijapur Naxal Encounter Update:  ऑपरेशन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवान जमीन के नीचे दबे बियर बम को बहुत सावधानी से निकालते और नष्ट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि नक्सली अब भी अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्फोटक छिपाकर रखे हुए हैं, लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से हर प्रयास विफल हो रहा है।

    Read Also-  दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे थे कोडतराई में

    अब तक 5 नक्सली ढेर, हथियार बरामद
    Bijapur Naxal Encounter Update:  मुठभेड़ में अब तक कुल 5 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें से 3 के शव और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। जवान लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे बाकी नक्सलियों को भी पकड़ने या ढेर करने की कोशिश जारी है।

    फाइनल फेज में पहुंचा ऑपरेशन, निर्णायक लड़ाई जारी
    सुरक्षा बलों के मुताबिक, यह ऑपरेशन अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। घने जंगलों में आखिरी लड़ाई लड़ी जा रही है। जवानों का मनोबल ऊंचा है और सरकार व सुरक्षा एजेंसियों का लक्ष्य इस क्षेत्र को पूरी तरह से नक्सल-मुक्त करना है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur encounter bijapur naxal encounter bijapur naxal encounter updates naxal attack in bijapur naxal encounter
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.