सरगुजा। जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खाराकोना (बरगीडीह) में दो दिनों से लापता किसान का शव खेत में मिला है। मृतक के सिर, गले और पीठ पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर लुण्ड्रा थाना प्रभारी एसएन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
Read Also- जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, दो भाई गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, गांव के किसान भादवा तिर्की 25 अगस्त को खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी बुधवार सुबह छोटे भाई ने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में उनका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
Read Also- छत्तीसगढ़ में फर्जी वोटरों की पहचान करेगी कांग्रेस, सभी जिलाध्यक्षों को मिला आदेश
परिजनों के मुताबिक, मृतक खेत जाते समय फावड़ा लेकर निकले थे। बाद में उनकी पत्नी ने खेत पहुंचकर देखा तो फावड़ा खेत की मेड़ पर रखा मिला, लेकिन भादवा वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों में भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।




