रायपुर। राजधानी के क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर पहुँचे चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले चोर रैक से सामान उठाया फिर उसका सिक्योरिटी टैग फाड़कर सामान को जेब में डालकर फरार हो गया। जिसकी शिकायत क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक शॉप के मैनेजर ने पुरानी बस्ती थाना में को है।
ISIS के दो आतंकी मुंबई एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार, NIA ने दोनों पर रखा था 3-3 लाख रुपये का इनाम
जानकारी के मुताबिक, मैनेजर युगल साहू ने थाने में बताया कि भाटागांव के क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक शॉप में मैनेजर के पद पर हैं। 15 मई की दोपहर 12 बजे के करीब एक व्यक्ति ग्राहक बनकर शोरूम में सामान देख रहा था।
RPF की महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से झूलती मिली लाश
तभी स्टाफ को सीसीटीवी में में उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी कुछ मिनट में व्यक्ति गायब हो गया। स्टाफ ने देरी न करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किया। तो व्यक्ति एक रैक से तीन डिब्बा ईयर बर्ड और एक एप्पल फोन का कवर निकालते दिख रहा है। आरोपी ने सामान पर लगे सिक्योरिटी टैग को भी निकाल कर फेंक दिया। फिर वह अपने जेब में सामान को रखकर शोरूम से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।




