Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हिमाचल में बारिश और बादल फटने से हाहाकार, मंडी सबसे अधिक प्रभावित, कई लापता

    हिमाचल में बारिश और बादल फटने से हाहाकार, मंडी सबसे अधिक प्रभावित, कई लापता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 1, 2025Updated:July 1, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। लगातार हो रही तेज बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखा गया है, जहां पिछले 15 घंटों से लगातार बारिश हो रही है।

    उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला, प्राचार्य पदोन्नति को मिली हरी झंडी, सभी याचिकाएं खारिज

    बादल फटने से मंडी में तबाही

    मंडी जिले के करसोग और सयाठी गांव में बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही हुई है। सयाठी गांव में कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करसोग इलाके में 7 लोग लापता हैं जबकि 1 शव बरामद किया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन खराब मौसम और भारी बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ रही हैं।

    पंडोह में बांध से छोड़ा गया पानी, मची भगदड़

    बारिश के चलते पंडोह डैम से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके कारण पंडोह बाजार में जलभराव और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। देर रात तक लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के आसपास न जाएं और अलर्ट रहें।

    शिमला में गिरी पांच मंजिला इमारत

    राजधानी शिमला में भी हालात चिंताजनक हैं। यहां एक पांच मंजिला इमारत महज 5 सेकंड में जमींदोज हो गई। जानकारी के अनुसार यह इमारत फोरलेन सड़क निर्माण के कारण कमजोर हो चुकी थी और पहले ही दरारें आ गई थीं। प्रशासन ने पहले से ही बिल्डिंग को खाली करा लिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    स्कूल-कॉलेज बंद, हाईवे भी ठप

    मंडी और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को भी भूस्खलन के चलते कई जगहों पर बंद करना पड़ा है। यातायात पूरी तरह प्रभावित है और प्रशासन ने लोगों से गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

    रेड अलर्ट जारी

    मौसम विभाग (IMD) ने मंडी जिले के लिए आज भी रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्यों को प्रभावित कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.