मॉनसून का मौसम जहां राहत लेकर आता है, वहीं नमी और तापमान में बार-बार बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या भी आम हो जाती है। कई बार बार-बार दवाइयां लेने से शरीर पर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
ये आसान उपाय आजमाएं –
अदरक और शहद का मिश्रण
एक चम्मच अदरक का रस निकालें।
उसमें एक चम्मच शहद अच्छी तरह मिलाएं।
इसे दिन में 2-3 बार लें।
यह मिश्रण गले की खराश और खांसी में बेहद राहत देगा।
हल्दी वाला दूध
एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं।
यह इम्युनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करता है।
भाप लें
गरम पानी में अजवाइन या यूकेलिप्टस ऑयल की कुछ बूंदें डालें।
तौलिए से सिर ढककर 5-10 मिनट भाप लें।
नाक बंद और गले की खराश दूर करने में यह उपाय असरदार है।
काली मिर्च और तुलसी की चाय
चाय बनाते वक्त उसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां और एक चुटकी काली मिर्च डालें।
यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है और जल्द राहत देती है।




