वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में और खटास बढ़ती जा रही है। अमेरिका ने आज (08 अप्रैल) चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। चीन पर नया बढ़ा हुआ टैरिफ कल यानी 9 अप्रैल से लागू होगा।
दुर्ग में मासूम बच्ची से घिनौनी वारदात : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की प्रतिक्रिया, आरोपियों को दी जाएगी सख्त सजा
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अतिरिक्त 50 प्रतिशत टैरिफ चीन पर लगाने की धमकी दिए जाने पर बीजिंग ने मंगलवार को पलटवार किया। उसने यह वादा किया कि वह अमेरिका के इस ब्लैकमेल का मुकाबला करेगा और इसे अंजाम तक ले जाएगा।
राममंदिर में गंगाजल छिड़कने वाले ज्ञानदेव आहूजा BJP से निलंबित, कांग्रेस नेता पर टिप्पणी करने के बाद गिरी गाज
ट्रंप ने चीन समेत 180 देशों पर लगाया टैरिफ
बता दें कि अमेरिका ने चीन समेत 180 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। इसके साथ अमेरिका ने धमकी दी थी कि अगर चीन 8 अप्रैल तक अमेरिका पर लगाए टैरिफ को नहीं हटाता है तो वो एक्सट्रा 50 फीसदी टैरिफ लगाएगा।




