Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कनाडाई उत्पादों पर ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका लगाएगा 35 प्रतिशत टैरिफ

    कनाडाई उत्पादों पर ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका लगाएगा 35 प्रतिशत टैरिफ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली 

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा से आने वाले सभी उत्पादों पर 35 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह नया टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू होगा और अमेरिका में प्रवेश करने वाले हर कनाडाई उत्पाद पर यह शुल्क प्रभावी रहेगा। ट्रंप ने इसे कनाडा की जवाबी कार्रवाई और अनुचित व्यापार व्यवहार का जवाब बताया है।

    अपने आधिकारिक पत्र में ट्रंप ने कहा कि कनाडा अमेरिका में फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की आपूर्ति रोकने में विफल रहा है, जो अमेरिकी समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। ट्रंप ने लिखा, “यह संकट कनाडा की असफलता की वजह से और भी गंभीर हुआ है। अब अमेरिका को अपनी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।”

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई कनाडाई कंपनी इस शुल्क से बचने के लिए किसी तीसरे देश के जरिए सामान भेजती है, तो उस पर भी यह टैरिफ लागू किया जाएगा। ट्रंप ने चेतावनी दी, “अगर कनाडा हमारे टैरिफ के जवाब में अपने उत्पादों पर शुल्क बढ़ाता है, तो हम भी 35 प्रतिशत में उतना ही और जोड़ देंगे।”

    ट्रंप ने कनाडा की डेयरी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कनाडा अमेरिकी डेयरी उत्पादों पर 400 प्रतिशत तक शुल्क लगाता है, जिससे अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने इसे अब राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताया।

    इस घोषणा के साथ ट्रंप ने कनाडा की कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन इकाइयां स्थापित करने का भी प्रस्ताव दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिका में व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक कंपनियों को तेज़ और सरल मंजूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा। ट्रंप ने लिखा, “अगर कोई कनाडाई कंपनी अमेरिका में निर्माण करना चाहती है, तो हम उन्हें कुछ ही हफ्तों में सभी मंजूरी दिलाएंगे।”

    मुख्यमंत्री ने सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में पीड़ित प्रधान आरक्षक के परिजनों को दी 20 लाख की सहायता राशि

    ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका-कनाडा व्यापार संबंधों में नया तनाव पैदा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि कनाडा इस चुनौतीपूर्ण कदम पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.