बिलासपुर। जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम रहटाटोर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक विद्यालय के समय शराब सेवन करते और बच्चों से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षकों ने इस दौरान मुर्गा पार्टी भी की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच समिति गठित की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधान पाठक राजेश्वर मरावी और सहायक शिक्षक मनोज कुमार नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोपियों पर आगे भी कठोर कार्रवाई की संभावना है। इस घटना ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है और अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है।




