UP Shocking News : यूपी के महाराजगंज में साढू की हरकतों से परेशान एक शख्स ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के मुताबिक वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर हापुड़ में रह रहा था। हाल में साढू हापुड़ पहुंचा। वह पत्नी और बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने साढ़ू के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पत्नी और बच्चों को वापस दिलाने की मांग की है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी बीस साल पहले नेपाल भैरहवा में हुई थी। तीन बच्चे भी हैं।
Read Also : सावन शिवरात्रि पर पंडित प्रदीप मिश्रा कराएंगे Live महारुद्राभिषेक, देखें सामान की पूरी लिस्ट….
UP Shocking News ; वह रोजी-रोटी के चक्कर में दिल्ली रहता था। उसी दौरान साढ़ू ने पत्नी को भड़काकर परिवार के खिलाफ कर दिया। इससे वह आए दिन झगड़ा करने परिजनों से झगड़ा करने लगी। तंग आकर वह घर महाराजगंज लौटा और यहां से पत्नी और बच्चों को लेकर बीते सात जुलाई को हापुड़ कमाने चला गया। आरोप है कि 26 जुलाई को वह काम पर गया था। उसी दौरान साढ़ू पहुंचा। पत्नी और तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। शाम को काम से लौटने पर पत्नी और बच्चों को गायब देख वह पुलिस में शिकायत की।
Read Also : दो तेज रफ्तार कार आपस में टकराकर तीसरे कार पर पलटी, 4 घायल
UP Shocking News : सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसका साढू रूम पर आया था। वहीं पत्नी और तीनों बच्चों को चार पहिया वाहन में बैठा कर ले गया है। इसके बाद वह हापुड़ से घर आया। यहां पहुंचने पर पता चला कि पत्नी मेरे व परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में सोनौली कोतवाली में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पीड़ित ने एसपी से उसकी भी पीड़ा सुन कार्रवाई का गुहार लगाया है। एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि प्रकरण में दोनों प्रार्थना पत्र पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।




