दुर्ग। नशीली पदार्थों के विक्रय करने वालो के विरुद्ध दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी है। बताया जा रहा है कि आरोपी यूपी बिहार से कुरियर के माध्यम से नशीली दवा मंगाकर श्रमिक क्षेत्र में इसकी दुगनी कीमत पर बिक्री किया करते थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे एक वेटनरी डॉक्टर भी शामिल है। जब्त नशीली दवाओं की कीमत 70 हजार के करीब है।
जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर 7 निवासी मोनू सरदार उर्फ विजय गिल नशीली जो की दवाईयों की बिक्री करता है । वह ओव्हर ब्रिज के गार्डन के पास एक स्विफ्ट कार एवं बुलेट मोटरसायकल में कुछ लड़कों के साथ मिलकर नशीली दवाईयों को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने इनके पास रखे बैग की तलाशी ली। तो उसमे भारी मात्रा में टेबलेट के डिब्बे रखे हुए थे। जो की प्रतिबंधित भी है।
फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने इन तीनो के विरुद्ध धारा 22 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।




