नई दिल्ली। बदलती लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते तनाव के इस दौर में फैटी लिवर और अन्य लिवर संबंधी बीमारियां आम होती जा रही हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखें।
गुजरात ATS का बड़ा खुलासा: AQIS से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारत में बड़े हमले की रच रहे थे साजिश
हाल ही में हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे 4 हेल्दी स्नैक्स साझा किए हैं, जिन्हें वे खुद रोजाना खाते हैं ताकि उनका लिवर फिट बना रहे।
डॉ. सेठी के लिवर-फ्रेंडली स्नैक्स
- खजूर + अखरोट
डॉ. सेठी कहते हैं कि उन्हें खजूर बेहद पसंद है और वे इसे अक्सर अखरोट के साथ खाते हैं। मिक्स ड्राय फ्रूट्स में मौजूद विटामिन E और हेल्दी फैट्स लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। - डार्क चॉकलेट + मिक्स नट्स
उनका मानना है कि डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है। जब इसे मिक्स नट्स के साथ खाया जाए तो यह एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक बन जाता है। - शहद + सेब + दालचीनी
यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ पाचन के लिए अच्छा है बल्कि लिवर की सूजन को भी कम करने में सहायक है। डॉ. सेठी इस मिश्रण को नियमित रूप से लेते हैं। - ग्रीक योगर्ट + बेरीज़
कभी-कभी वे ग्रीक योगर्ट या साधारण दही में बेरीज़ मिलाकर खाते हैं, जो गट हेल्थ और लिवर क्लीनिंग दोनों के लिए फायदेमंद है।
डॉक्टर की सलाह जरूरी
हालांकि ये स्नैक्स हेल्दी हैं और नियमित डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं, लेकिन फैटी लिवर (MASLD), हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी लिवर समस्याओं से जूझ रहे लोगों को किसी भी डाइटरी बदलाव से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
डॉ. सेठी का कहना है कि ये हेल्दी फूड्स लिवर की सूजन कम करने, डाइजेशन सुधारने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाने में सहायक होते हैं, लेकिन ये किसी दवा या मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प नहीं हो सकते।
हेल्दी लिवर के लिए हेल्दी डाइट ज़रूरी
आपकी थाली में छोटे-छोटे बदलाव भी लंबे समय में बड़े फायदे दे सकते हैं। तो अगली बार जब आप स्नैक लें, तो इन 4 विकल्पों को जरूर आजमाए




