Khabarwaad NaTional Desk: सरकार किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली दे रही है, अब किसान बिना बिजली बिल दिए अपने खेतों में आसानी से सिंचाई कर सकते हैं. इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा.
Read also: पहले पत्नी को पीटा, फिर पत्थर पटकर ली जान, शव को नाली में फेंककर हुआ फरार, 24 घंटे के भीतर दो हत्याओं से दहला ये जिला
इन किसानों को मिलेगा लाभ
बता दे कि मुफ्त बिजली का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा. जिनका मार्च 2023 से पहले का कोई बकाया नहीं है और अगर कुछ किसानों का बकाया है, तो उन्हें बकाया चुकता करना होगा. तभी वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं. बता दे की मुफ्त बिजली का प्रस्ताव किसानों के लिए एक बड़ा तोहफा है. सरकार किसानों को उनकी निजी नलकूपों पर 100% छूट देगी.
Read also: मोहिनी एकादशी पर इन उपायों से पूरे होंगे सभी काम, बन रहे हैं खास संयोग
ऊर्जा विभाग ने दिए तीन विकल्प
ऊर्जा विभाग ने किसानों को तीन विकल्प बकाया चुकाने के लिए दिए हैं. पहले विकल्प में बकाया चुकाने पर 100% ब्याज और विलंब अधिभार में छूट दी जाएगी, दूसरे विकल्प में तीन किस्तों में बकाया चुकाना होगा, तो ब्याज और विलंब अधिभार में 90% की छूट दी जाएगी. बात करें तीसरे विकल्प की तो 6 किस्तों में बकाया चुकाना होगा, इसमें ब्याज और अधिभार में 80% की छूट मिलेगी. अगर कोई किसान समय पर बकाया नहीं चूकता है, तो उसे इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की खपत की सीमा को भी तय कर दी है.




