Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Women’s World Cup 2025 IND vs PAK: फिर सजेगा क्रिकेट का महा संग्राम, आज आमने-सामने होंगी भारत- पाकिस्तान की महिला टीमें

    Women’s World Cup 2025 IND vs PAK: फिर सजेगा क्रिकेट का महा संग्राम, आज आमने-सामने होंगी भारत- पाकिस्तान की महिला टीमें

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 5, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Women's World Cup 2025 IND vs PAK: फिर सजेगा क्रिकेट का महा संग्राम, आज आमने-सामने होंगी भारत- पाकिस्तान की महिला टीमें

    स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह चौथा रविवार भी रोमांच से भरपूर होने वाला है। पुरुष टीमों के बीच लगातार तीन रविवार को हुए मुकाबलों के बाद अब महिला टीमों की बारी है। आज भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लीग राउंड में आमने-सामने होंगी। मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

    एशिया कप के बाद अब महिला क्रिकेट में जंग
    14, 21 और 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमों ने एशिया कप में भिड़ंत की थी। तीनों बार भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। अब वही जज़्बा और जोश महिला खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा।

    भारत ने जीता पहला मैच, पाकिस्तान को मिली हार
    दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक एक-एक मैच खेल चुकी हैं। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में मेज़बान श्रीलंका को मात दी थी, जबकि पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

    Read Also-  टीम India ने लिया 77 साल का बदला: अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज को ढाई दिन में पारी और 140 रन से रौंदा, मैच सिर्फ 217 ओवर में खत्म

    पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय रिकॉर्ड
    भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हमेशा से ही जोश और भावनाओं का मुकाबला रहा है, लेकिन महिला क्रिकेट के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि पाकिस्तान अभी तक भारत के सामने टिक नहीं पाया है। वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मुकाबले हुए हैं और सभी में जीत भारत के नाम रही है। वहीं, वर्ल्ड कप में दोनों चार बार आमने-सामने आई हैं और चारों बार भारतीय टीम विजेता रही है।

    भारतीय टीम में हो सकता है एक बदलाव
    कप्तान हरमनप्रीत कौर आज की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती हैं। तेज़ गेंदबाज रेणुका सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है, जिसके चलते क्रांति गौड़ को बाहर बैठना पड़ सकता है। बाकी टीम में बदलाव की संभावना नहीं है।

    पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही कमजोर कड़ी
    अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। टीम 38.3 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसे बांग्लादेश ने सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। भारतीय गेंदबाज इस कमजोरी का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Read Also-  ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बड़ा बदलाव: शुभमन गिल के हाथों में वनडे की बागडोर, रोहित शर्मा से छीनी गई कप्तानी

    संभावित प्लेइंग XI
    भारत:
    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह/क्रांति गौड़, श्री चरणी।

    पाकिस्तान: फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बैग, सादिया इकबाल।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ind vs pak woman world cup ind vs pak women's odi world cup 2025 ind vs pak women's world cup india vs pakistan women world cup 2025 india vs pakistan womens world cup 2025 india women vs pakistan womens odi world cup 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.