Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बंगाल से आए श्रमिकों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, HC में दायर की याचिक, मुआवजा भी मांगा

    बंगाल से आए श्रमिकों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, HC में दायर की याचिक, मुआवजा भी मांगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 7, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती: डीजे शोर से किशोर की मौत पर सरकार से जवाब तलब

    बिलासपुर। पश्चिम बंगाल के निवासी महबूब शेख और अन्य 11 श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 128 के तहत की गई कार्रवाई को रद्द करने की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु की युगल पीठ ने राज्य सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं को एक सप्ताह में प्रति उत्तर दाखिल करना होगा।

    याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कोंडागांव में पुलिस हिरासत के दौरान उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने प्रति व्यक्ति एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही, यदि वे भविष्य में छत्तीसगढ़ राज्य में रोजगार के लिए मजदूर के रूप में आते हैं, तो उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई है।

    Read Also-  नहाने गए बुजुर्ग दंपती की डबरी में डूबकर मौत, पानी में तैरते मिला शव

    घटना का विवरण
    जानकारी के अनुसार, 29 जून को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर और मुर्शिदाबाद क्षेत्र के 12 श्रमिक, एक ठेकेदार के माध्यम से कोंडागांव में एक स्कूल निर्माण कार्य के लिए आए थे। 12 जुलाई को साइबर सेल, कोंडागांव पुलिस ने उन्हें साइट से सुपरवाइजर पांडेय के साथ हिरासत में ले लिया।

    आरोप है कि पुलिस ने इन श्रमिकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, और भारतीय पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उन्हें “बांग्लादेशी” कहकर संबोधित किया गया। शाम को सभी को कोंडागांव कोतवाली ले जाया गया और फिर 12-13 जुलाई की रात को जगदलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती ने पकड़ी रफ्तार, लिखित परीक्षा के लिए पंजीयन शुरू

    रिहाई और न्यायिक प्रक्रिया
    13 जुलाई को श्रमिकों के रिश्तेदारों ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से संपर्क किया। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने इन सभी के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस आधार पर अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और रजनी सोरेन ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका (हैबियस कॉर्पस) दायर की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news in hindi bilaspur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.